जूता चुराई पर रणबीर कपूर की जेब हुई ढीली आलिया भट्ट की गर्ल गैंग ने रखी है ऐसी डिमांड
जूता चुराई पर रणबीर कपूर की जेब हुई ढीली आलिया भट्ट की गर्ल गैंग ने रखी है ऐसी डिमांड

जूता चुराई पर रणबीर कपूर की जेब हुई ढीली आलिया भट्ट की गर्ल गैंग ने रखी है ऐसी डिमांड
आरके हाउस में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दोनों की शादी से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है, जो शादी में जूता चुराई की रस्म से जुड़ी हुई है।इस सेलिब्रिटी वेडिंग की यह रस्म बेहद दिलचस्प होगी क्योकि आलिया के फ्रेंड्स ने लड़के वालो के लिए काफी बढ़ा बजट रखा है।खबर के अनुसार शादी में जूता चुराई की रस्म के लिए एक लाख रूपय की अदायगी की जाएगी। इसके अलावा सेरेमनी को लेकर और भी कई तरह की खबरें सामने आई है, जो मीडिया में उड़ रही अफवाहों से काफी अलग है। सूत्र के अनुसार शादी में बैचलर पार्टी और संगीत का फंक्शन नहीं होगा। जूता चुराई रस्म से पहले वेडिंग वेन्यू की सजावट को लेकर भी अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार पूरे वेन्यू को बैंगलुरू से मंगवाए गए गुलदाउदी के फूलों से सजाया जाएगा।