CrimeRaebareli

दलित युवक को दबंगों ने बनाया अपना शिकार अपना हक मांगने पर दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा

दलित युवक को दबंगों ने बनाया अपना शिकार अपना हक मांगने पर दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा

दलित युवक को दबंगों ने बनाया अपना शिकार अपना हक मांगने पर दबंगों ने दी तालिबानी सज़ा

रायबरेली में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर छह दबंगों ने 10वीं के दलित छात्र की बेल्ट और बिजली केबल से खूब पिटाई की। इतना ही नहीं दबंगों ने उससे अपने पैर भी चटवाए। ये घटना बीते शुक्रवार की है, लेकिन रविवार को वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने छह आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं।
बता दें कि जगतपुर कस्बे की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह यहां पर अपने बेटे के साथ रहती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी।

किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंग को ये बात नागवार गुजरी। जिसके बाद दबंग उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए और वहां दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उससे पैर चटवाए। इसके बाद दबंग किशोर को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद क्षेत्रीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने मामले की सूचना किशोर की मां को दी। किशोर की मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर का आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close