Madhya PradeshSpecial

मराठी गेटअप में घोड़ी चढ़ी दुल्हन बेटे की तरह की बेटियों की परवरिश: पिता

मराठी गेटअप में घोड़ी चढ़ी दुल्हन बेटे की तरह की बेटियों की परवरिश: पिता

मराठी गेटअप में घोड़ी चढ़ी दुल्हन बेटे की तरह की बेटियों की परवरिश: पिता

खंडवा में दुल्हन की बिंदौली निकली, मराठी गेटअप में दुल्हन घोड़ी चढ़ी तो लोगों को आश्चर्य हुआ। लेकिन पिता की ख्वाहिश थी कि, दुल्हन बिटिया का बाना घोड़ी पर निकलेगा। इसकी वजह, उनकी सिर्फ 3 बेटियां है, जिनकी परवरिश बेटे की तरह की गई हैं। इधर, दुल्हन रेखा का दूल्हा अनुराग टीचर है। यह दस्तूर गणेश तलाई के प्रतापसिंह ठाकुर की बड़ी बेटी रेखा के शादी समारोह का है। दुल्हन की बिंदौली निकली, ढ़ोल-ताशों की थाप पर महिलाएं नाच-गाना कर रही थी और खरगोन के भीकनगांव से बारात आएंगी। दूल्हा अनुरागसिंह सरकारी टीचर है।

दुल्हन रेखा ने भी एमकॉम के साथ डीएलड की पढ़ाई कर रखी थी। प्रतापसिंह बताते है कि, उनका बेटा नहीं है, 3 बेटियों की परवरिश ही बेटों की तरह की है। तीन साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उस समय बेटियों ने ही मां का अंतिम संस्कार कर अपने हाथों से मुखाग्नि दी थी।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close