
लुटेरी दुल्हन का शिकार हुए मथुरा जिले के कुछ लोग 24 की रात को कालिंदी विहार के होटल में हुई थी शादी
ताजा मामला आगरा के थाना एत्माउद्दौला अंतर्गत त्यागराज होटल का है। मूल रूप से मथुरा और वर्तमान में अलीगढ़ के रहने वाले मोहन ने अलीगढ़ निवासी वीरपाल, संजय और आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी बंटी के जरिए एक लाख रुपए देकर रिश्ता तय करवाया था। तीनों आरोपियों के साथ शीतल नामक महिला ने उन्हें बनारस की रहने वाली पूजा शर्मा से मिलवाया था। युवती को गरीब बताकर उसकी शादी मोहन से तय करवा दी गई थी। 24 अप्रैल को होटल के हॉल में दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
पीड़ित दूल्हे मोहन ने बताया रात साढ़े ग्यारह बजे फेरों की रस्म हो गई। भोजन आदि के पश्चात सुबह साढ़े तीन बजे दुल्हन को विदा कराकर अलीगढ़ ले गए। शादी को कनूनी मान्यता देने के लिए पत्नी को लेकर अलीगढ़ न्यायलय पहुंचे। यहां लिखा-पढ़ी के बीच अचानक दुल्हन ने टॉयलेट जाने को कहा और फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ पांच हजार रुपए नकद, पायल और सोने की चेन भी ले गई है।