राजनीती

डॉक्टरों ने मंत्री जी के सामने किया मृतक महिला का इलाज ,सच्चाई सामने आने के बाद डॉक्टरों पर भड़के राजवीर सिंह

चित्रकूट के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जिला अस्पताल का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां वो मरीजों और उनके परिजनों से बात करके इलाज और व्यवस्था के बारे में पूछ रहे थे, इस दौरान वो फल भी वितरित कर रहे थे। इसी दौरान वो एक महिला के पास पहुंचे जो मर चुकी थी, लेकिन मंत्री के दौरे के कारण डॉक्टर्स चुप रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निरीक्षण के बाद जब उत्तरप्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह वहां से निकलने लगे तो एक स्थानीय नेता ने इस मामले की जानकारी उन्हें दे दी। फिर क्या था मंत्री जयवीर सिंह इस जानकारी को पाकर भौचक रहे गए, उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच करने के आदेश दे दिए। साथ ही दोबारा से उस मरीज के पास पहुंचे। राजवीर सिंह जब वहां पहुंचे तो डॉक्टर पहले तो इससे इंकार करते रहे फिर बाद में सच्चाई को स्वीकार कर लिया।

वहीँ, सच्चाई सामने आने के बाद राजवीर सिंह डॉक्टरों पर भड़क गए और जिलाधिकारी को आदेश दिए कि इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाए। साथ ही कहा कि दोषी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई हो। राजवीर सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close