
यमुना में बढ़ता जलस्तर यमुनातटवर्तीय गाँवो के लिए तबाही मंजर
घाटमपुर क्षेत्र में यमुना तट वर्तीय गाँवो के लिए बरसात का मौसम आते
ही जल भराव का संकट खड़ा हो जाता है जिस समस्या का यमुना तट
वर्तीय गाँवो के लोग हर वर्ष सामना करते हैं।बरसात होने के बाद छोड़े गए
पानी से यमुना के किनारे गांव में इस वक्त त्राहिमाम मचा हुआ है।
यमुना नदी में भारी जलभराव से लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे
स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर है। यमुना किनारे के गांव गड़ा था,
कटरी, काटर, अमीरतेपुर, समेत एक दर्जन गांवों में मुख्य मार्ग जलभराव से डूब गए हैं।
जिससे गांव तक मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है।बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए भी प्रशासन द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल मोटर बोट और राशन सहायता की मांग कर रहे हैं।गाँवो ने मचे हाहाकार से प्रशासन की नींद टूटी और प्रशासन मदद के गाँवो नावों को गाँवो में पहुचाने में जुटा हुआ है।