Sitapurराजनीती

रिहाई के बाद मीडिया से रूबरू हुए आज़म खान मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा: आजम

रिहाई के बाद मीडिया से रूबरू हुए आज़म खान मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा: आजम

रिहाई के बाद मीडिया से रूबरू हुए आज़म खान मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा: आजम

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हुए। उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। बाहर उनकी अगवानी को बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ-साथ शिवपाल यादव भी मौजूद थे। वहीं रामपुर पहुंचने पर आजम खान खूब बरसे। आजम खान ने कहा कि हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा। सपा नेता आजम खान ने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया पर कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं। आजम का ये बयान सीधे तौर पर सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

मपुर पहुंचने पर आजम खान ने कहा कि हमारे, हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। हमारे शहर को उजाड़ दिया गया। मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा। मेरा वक्त फिर लौटकर आएगा। सपा नेता आजम खान ने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया पर कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं। आजम का ये बयान सीधे तौर पर सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। आजम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। आजम खान ने जेल में किस तरह उन्होंने समय बिताया इस बारे में भी लोगों को बताया। आजम ने कहा कि रात होती थी तो सुबह और सुबह होती थी तो रात का इंतजार करते थे। मुझे सजायाफ्ता कैदी की तरह जेल में रखा गया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close