
कांग्रेस नेता ने भाजपा को दी खुली चुनौती RSS कार्यालय में लगाएं 100 फ़ीट ऊंचा तिरंगा – राकेश सिंह यादव
इंदौर में कांग्रेस ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा तिरंगा का सम्मान करना चाहती है, तो पहले चाल, चेहरा और चरित्र साफ करे। कांग्रेस नेता ने भाजपा को खुली चुनौती दी है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी RSS के इंदौर और नागपुर कार्यालय पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाए कांग्रेस आपका स्वागत करेगी। भाजपा को ये खुली चुनौती मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने दी है। वे बोले देश के पीएम से लेकर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में कई शहरों और गांवों में 100 फीट ऊंचे यूनिपोल स्टैंड बनाकर तिरंगा फहरा कर देशभक्ति की नौटंकी कर रहे है।
भाजपा का दोहरा चाल चरित्र तिरंगा अभियान में देश की जनता के सामने आ रहा है। भाजपा की देशभक्ति सिर्फ दिखावा और जनता के साथ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक किसी भाजपा नेताओं या मंत्रियों की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वे अपनी मातृ संस्था RSS कार्यालय में स्थायी फ्लैग स्टैंड बनाकर तिरंगा ध्वज फहराएं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा द्वारा तिरंगे का सम्मान देश की जनता को धोखा देने का प्रयास मात्र है। साथ ही उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक संगठन भी करार दिया।