Chattisgarhराजनीती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना नक्सली और BJP दोनों को नहीं है संविधान की समझ – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना नक्सली और BJP दोनों को नहीं है संविधान की समझ - भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना नक्सली और BJP दोनों को नहीं है संविधान की समझ – भूपेश बघेल

नक्सलियों के साथ शांतिवार्ता को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। CM ने कहा कि इस कुर्सी पर मुझे संविधान ने बैठाया है। मैं संवैधानिक प्रक्रिया के तहत CM बना हूं। नक्सलियों को भारत के संविधान पर विश्वास ही नहीं है, तो उनसे किस तरह से बात की जा सकती है। वे भी इसी भारत के हैं, विदेश के नहीं। यदि विदेश के होते तो इंटरनेशनल कानून से बात करते। मैंने सिर्फ उनसे इतना कहा कि संविधान पर विश्वास रख लीजिए, फिर बात करते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बीजापुर पहुंचे थे। बीजापुर में CM ने देर शाम प्रेस वार्ता ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन उपलब्ध करवा रहे हैं। आदिवासियों को उनका अधिकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2018 में एक साल में सिर्फ एक ट्रैक्टर बिका था। हमारे कार्यकाल में 500 से ज्यादा ट्रैक्टर बिक चुके हैं। 2018 में सिर्फ 16 बाइक बिकी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के इन 3 से साढ़े 3 सालों में जिले में करीब 5 हजार बाइक बिक चुकी है। सरकार की योजनाओं का आदिवासियों को पूरा लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close