राजनीतीराजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना राजीव गांधी के कामों को भुलाया जा रहा है – अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना राजीव गांधी के कामों को भुलाया जा रहा है - अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना राजीव गांधी के कामों को भुलाया जा रहा है – अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए और पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की मोदी सरकार विरासत को भुलाने का प्रयास कर रही है। सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। भाजपा ने हमेशा आग लगाने का काम किया है। राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। 21 वीं सदी का सपना देखा था।

संविधान में 73 व 74 वां संशोधन किया। आज उनके कामों को भुलाया जा रहा है। राजीव गांधी की उपलब्धियों को आज भी याद करते हैं। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी शहीद हो गए, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। आपको बता दें कि इस दौरान हार्दिक पटेल के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो चलता रहेगा। लोग आते रहेंगे। जाते रहेंगे। भाजपा-आरएसएस के इक्का-दुक्का लोग ही कांग्रेस में आए है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close