Breaking NewsSpecialउत्तरप्रदेश

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत:मलबे में कई मजदूर फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Deak : Bharat A To Z News

दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिर गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 9 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ईंट की दीवार गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया।

केजरीवाल ने हादसे पर जताया दुख

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close