cricket

विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन जब मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा पहला छक्का

विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन जब मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा पहला छक्का

विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन जब मैक्सवेल ने 2 साल बाद IPL में मारा पहला छक्का पिछले कई सीजन में नाकाम रहने के बाद भी ग्लेन मैक्सवेल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दांव लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 28 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया।यह छक्का देखने के बाद दूसरी छोर पर मौजूद विराट कोहली का रिएक्शन कमाल का था।मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल के पहले मैच में बेंगलुरू ने 2 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। 14वें सीजन की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की। 28 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके से 39 रन की पारी खेली।साल 2018 के बाद से मैक्सवेल के बल्ले से टूर्नामेंट में कोई भी छक्का नहीं देखने को मिला था 19 पारी और 171 गेंद खेलने के बाद मैक्सवेल के बल्ले से छक्का देखने को मिला। 27 अप्रैल 2018 को दिल्ली की टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने मिशेल जॉनसन की गेंद पर पिछली बार छक्का लगाया था।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close