आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 1000 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 1000 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

मैनपुरी शहर स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र छात्राओं के द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा मैं करीब 1000 फीट लंबा तिरंगा बनाया गया। जो पुलिस लाइन गेट के नजदीक रैली में शामिल हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद महाराज के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई देवी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर इसका समापन होगा।
इस तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया यह एक राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा यात्रा है जिसमें 1000 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है जिसमें हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया और मनमोहक झांकियों के साथ शहर का भ्रमण किया। तो वहीं पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक रैली है और सुदिति ग्लोबल एकेडमी की तरफ से करीब 2 हजार की संख्या में छात्रा छात्राओं ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और देश के वीर सपूतों की मनमोहक झाकियां भी बच्चों के द्वारा सजाई गई।
जो अपना प्रदर्शन रैली में करते हुए क्षेत्र की जनता को यह संदेश दे रही है कि देश के वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने में अपना बलिदान दिया है। आज हम उन वीर सपूतों की याद में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। तो वही पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद महाराज के द्वारा बताया गया कि यह रैली देश का वह प्रतीक है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए देश को आजाद कराया जिनको आज हम आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में याद कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे कारागार मंत्री उत्तर प्रदेश धर्मवीर सिंह प्रजापति ने विद्यालय के छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। तो वहीं पर विद्यालय प्रबंधक को भी बहुत बहुत बधाई दी कि उन्होंने जनपद में इतना बड़ा कार्यक्रम किया जिसके लिए निश्चित ही वह बधाई के पात्र हैं।