kanpur
बाबूपुरवा मे लोगो को आँक्सीजन मुहैया करवाने वाले सदाकत खान बने आँक्सीजन मैन
बाबूपुरवा मे लोगो को आँक्सीजन मुहैया करवाने वाले सदाकत खान बने आँक्सीजन मैन

कानपुर: बाबूपुरवा मे लोगो को आँक्सीजन मुहैया करवाने वाले सदाकत खान बने आँक्सीजन मैन,कोरोना की दूसरी लहर से देश मे हाहाकार मचा हुवा है़। जहाँ तमाम सरकारी व्यवस्था ध्वस्त हो रही है़, वही बाबूपुरवा निवासी सदाकत खान स्फूर्त होकर लोगो की मदद कर रहे है़। आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्यो है़ दरअसल कुछ दिन पहले इनके एक दोस्त की माँ ने इनके सामने ही आँँक्सीजन की वजह से तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था, इस घटना ने सदाकत खान को कोरोना से लोगो की जिन्दगी बचाने की प्रेरणा दी पिछले साल लॉकडाउन मे भी इस युवा ने काफी तादाद मे लोगो को कच्चा राशन बाटकर लोगो की मदद की थी।




