उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस में जल्द आने वाली है वैकेंसी, पुलिस भर्ती बोर्ड ने पदों की वैकेंसी की डिटेल की जारी

अगर आप यूपी पुलिस में भर्ती का इंतज़ार कर रहे है तो पुलिस विभाग में भर्तियां होने वाली है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने पदों की वैकेंसी की डिटेल भी जारी कर दी है, मतलब किस पोस्ट के कितने पद भरे जाएंगे।

यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इनमें 2469 पद सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के हैं. वहीं 52699 पद कॉन्स्टेबल, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद शामिल हैं.इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 एवं आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है. इस तरह कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने वाला है। 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close