कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया ने बेटी को जन्म दिया
शादी के 4 महीने बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है… फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं… आलिया आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं… यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है… यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं… पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है…
27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी… आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है…’ फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे… रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आए थे…