दुनिया का वो रहस्यमयी अटलांटिस शहर,जिसमें रहते थे आधे सान और आधे देवता
हमारी दुनिया में कई सभ्यताएं आईं लुप्त हो गईं...धरती के प्रारंभ से ही जिस तरह से वक्त आगे बढ़ता गया इंसान और अधिक विकसित होता गया...हम अभी तक यहीं पढ़ते और सुनते आए हैं...हमसे पहले भी एक से बढ़कर एक उन्नत और विकसित सभ्यताओं का अस्तित्व था...जो या तो अब धरती के अंदर दफ्न हो चुकी हैं या फिर समंदर में समा गई हैं...जैसे की द्वारिका...श्री कृष्ण की इस नगरी की खोज पानी के अंदर हो चुकी है...जो किसी कारण पानी में डूब गई थीं...

हमारी दुनिया में कई सभ्यताएं आईं लुप्त हो गईं…धरती के प्रारंभ से ही जिस तरह से वक्त आगे बढ़ता गया इंसान और अधिक विकसित होता गया…हम अभी तक यहीं पढ़ते और सुनते आए हैं…हमसे पहले भी एक से बढ़कर एक उन्नत और विकसित सभ्यताओं का अस्तित्व था…जो या तो अब धरती के अंदर दफ्न हो चुकी हैं या फिर समंदर में समा गई हैं…जैसे की द्वारिका…श्री कृष्ण की इस नगरी की खोज पानी के अंदर हो चुकी है…जो किसी कारण पानी में डूब गई थीं…कई सबूत मिल चुके हैं भगवान श्री कृष्ण के इस शहर के…दोस्तों ऐसा ही एक और शहर था…जिसका नाम है अटलांटिस शहर…अगर आपने इस शहर का नाम पहली बार सुना है तो यो जान लीजिए कि ये दुनिया का पहला रहस्यमयी शहर है…जिसमें इंसान से लेकर देवता भी निवास करते थे…लेकिन वक्स के साथ ये शहर समंदर में समा गया है…यकीन मानिए इस शहर की पूरी कहानी जानकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे…क्योंकि ये शहर श्री कृष्ण की द्वारिका से भी ज्यादा पुराना और भव्य है…तो रहस्य और रोमांच से लबरेज इस खास पेशकश को पूरा जरूर देखिए…
इस शहर को लेकर अक्सर सबूत मिलते रहते हैं…अब इस शहर को लेकर क्या सबूत मिला है? कौन सी दिव्य सड़क मिल गई है? ये जानने से पहले हम आपको इस शहर के बारे में बताते हैं…आप ये तो जानते ही हैं कि पानी हमारी धरती का सबसे बड़ा हिस्सा है…जहां खोए हुए शहर, लुप्त खजाने, रहस्यमय जहाज और चमत्कारी जीव-जंतुओं के अनसुलझे रहस्य मौजूद हैं…इन रहस्य में सबसे पहले नाम आता है अटलांटिस शहर का…आज से 23 सौ वर्ष पहले एक मशहूर ग्रीक फिलॉस्फर प्लेटो ने अटलांटिस के बारे में लिखा था…प्लेटो के अनुसार ये शहर आज से 11 हजार 300 वर्ष पहले मौजूद था और एक दिन के अंदर पानी में समा गया था…ये शहर बेहद उन्नत और विकसित था…कहा जाता है कि यह शहर इतना खूबसूरत था जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो…इस शहर में आधे इंसान और आधे देवी-देवता रहते थे…ये शहर दरअसल एक द्वीप था…जो चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ था…यहां के लोग आत्मनिर्भर थे…जो यहीं खेती करते थे और एक से बढ़कर एक खूबसूरत इमारतों का निर्माण भी करते थे…इस शहर में इमारते काले और लाल पत्थर से बनाई जाती थीं…साथ ही इस शहर के लोग सभी मेटल के बारे में भी जानकारी रखते थे और उनका इस्तेमाल भी करते थे…माना जाता है कि यहां के लोग तारा मंडल से 50 हजार साल पहले आए थे और वो इस ग्रह के नहीं थे…वो आज के इंसानों से कहीं ज्यादा लंबे, गोरे और खूबसूरत थे…इनके पास कुछ चमत्कारियां शक्ति भी थीं…वो मौसम और ज्वालामुखी को नियंत्रित कर सकते थे और उनकी औसत उम्र 800 साल होती थी…उनके पास एक ऐसा यंत्र भी था जिसके जरिए वो टाइम और स्पेश से ऊर्जा प्राप्त करते थे…
मान्यताओं के अनुसार इस शहर का निर्माण ओसा ईडेन ने किया था…जो ग्रीक माइकॉलिजी में समुद्र के देवता माने जाते हैं…ओसा ईडेन एक बार सबसे बड़े द्वीप की खोज में थे…तभी उन्हें एक द्वीप मिला…जहां बेहद खूबसूरत लोग रहते थे, वहां एक खूबसूरत महिला भी रहती थी…जिसका नाम क्लीटो था…ओसा ईडेन को उस महिला से प्यार हो गया…और उन्होंने उस बंजर द्वीप में भव्य शहर का निर्माण कर दिया…ये शहर क्लीटो के लिए बनाया गया था और उसका नाम अटलांटिस रखा गया…उसके बाद ओसा ईडेन को क्लीटो पर शक होने लगा और उसे दुनिया से दूर रखने के लिए ओसा ईडेन ने क्लीटो को एक पहाड़ पर कैद कर दिया था…
अभी हाल ही में गूगल अर्थ प्रोग्राम द्वारा कुछ तस्वीरें ली गई थीं…जिसमें समंदर के भीतर 8.5 मील से 11 मील ऐसी लंबी-चौड़ी पिरामिडीय आकृति दिखी है जिसे शोधकर्ता अटलांटिस शहर कह रहे हैं…वहीं यूएफओ से जुड़े शोधकर्ताओं का दावा है कि ये पिरामिडीय आकृति दूसरी दुनिया के जीवों का स्पेस सटल भी हो सकता है…बहरहाल इस अटलांटिस शहर की खोज का दावा किया है…अर्जेंटीना के मार्केलो इगा जुष्टा ने…उन्होंने कहा है कि वो एलियंस से जुड़े खोज कार्यों में लगे थे तभी समंदर में दफ्न ये पिरामिडीय आकृति उन्हें मिली…स्कट सी वैरिंग नाम के शोधकर्ता एलियंस से जुड़े शोध कार्यों में लंबे वक्त से जुड़े हैं…वो कहते हैं कि ये आकृति पिरामिड की तरह है ये 8.5 से 11 मील लंबा है या तो ये किसी पुरानी सभ्यता का अवशेष है या फिर एलियंस का स्पेस शटल…वैज्ञानिको के सामने सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि इस शहर की लोकेशन कहां हो सकती है…ये माना जाता है कि ये शहर एक बड़े भूकंप या सुनामी की वजह से समुद्र में समा गया था…प्लेटो के अनुसार ये शहर अटलांटिस ऑशियन की गहराइयों में होना चाहिए और एक्सपर्ट्स की राय है कि ये शहर स्पेन के पास मौजूद हो सकता है…कुछ एक्सपर्ट्स की खोज के अनुसार ये शहर अटलांटिका के बर्फीले क्षेत्रों में छुपा हो सकता है…आज तक इस सिटी की लॉकेशन एक रहस्य बनी हुई है..