रीटा रिपोर्टर बेडरूम की शेयर की फोटोज,Tmkoc की एक्ट्रेस को मिली नसीहत,हेटर्स पर भड़कीं ‘तारक मेहता की एक्ट्रेस प्रिया आहूजा
प्रिया आहूजा राजदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर काफी फेमस हुईं. उन्होंने अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई. उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.

प्रिया आहूजा राजदा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर काफी फेमस हुईं. उन्होंने अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई. उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, उन्हें अक्सर ही उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है.. प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेडरूम फोटोज शेयर की थीं. फोटोज में प्रिया बॉडी पर सिर्फ साटिन का ब्लैक कपड़ा लपेटे दिखी थीं.
एक्ट्रेस ने जैसे ही रिवीलिंग लुक में अपनी बेडरूम फोटोज पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. उन्होंने अब अपने सभी हेटर्स को जवाब दिया है. प्रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि- जिन लोगों ने मुझे मेरी लेटेस्ट तस्वीरों पर ट्रोल किया, मैं उन सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मैं ये बताना चाहती हूं कि मुझे कपड़े पहनने के लिए आपकी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. मुझे क्या पहनना है ये सिर्फ मैं तय करूंगी और मुझे कैसी जिंदगी जीनी है ये भी सिर्फ मेरा ही फैसला होगा. आप लोगों की नसीहतों की जरूरत नहीं है.




