bollywoodentertainment

बॉक्स ऑफिस पर Border 2 ने रचा इतिहास, बना दिया बॉलिवुड का नया रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी फिल्म बॉर्डर 2 ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है।

Bollywood; अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच रही है। जेपी दत्ता निर्देशित बॉर्डर की तरह ही बॉर्डर 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और आलम यह है कि 9 दिनों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी वॉर फिल्मों को पछाड़कर नया इतिहास रच दिया है।

Border 2 एक वॉर एक्शन ड्रामा है जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और भारत में एक तगड़ा कलेक्शन सिर्फ एक हफ्ते में ही कर लिया है। भारत में फिल्म ने सिर्फ डबल सेंचुरी मारी है, लेकिन दुनियाभर में फिल्म का आंकड़ा आसमान छू रहा है।

बॉर्डर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। बॉर्डर के अलावा कई वॉर फिल्में हैं जो कमाई के मामले में सनी देओल की बॉर्डर 2 से पीछे हो गई हैं। सैकनिल्क की मानें तो अनुराग सिंह निर्देशित वॉर फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 344 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। ट्रिपल सेंचुरी मारकर बॉर्डर 2 सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म बन गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close