आधा किलो मुर्गे को लेकर 4 दोस्तों में चाकूबाजी, किसके घर बनेगा इसे लेकर हुई लड़ाई
एक दोस्त ने आधा किलो मुर्गा खरीदा यही मुर्गा दोस्तों के बीच झगड़े का बड़ा कारण बन गया... इसे लेकर झगड़ा इतना बढ़ा की तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये... गुमला के सदर थाना क्षेत्र के समसेरा गांव की यह घटना है... मनीष और प्रकाश बाहर मजदूरी करते हैं... एक दिन पहले ही गांव लौटे, दोस्ते के साथ अंबोआ मेला देखकर वापस लौट रहे थे... इनके साथ अकल सिंह नाम का दोस्त भी था... उसने आधा किलो चिकन खरीदा... बस यही आधा किलो मुर्गा दोस्तों के बीच लड़ाई की वजह बन गया...

एक दोस्त ने आधा किलो मुर्गा खरीदा यही मुर्गा दोस्तों के बीच झगड़े का बड़ा कारण बन गया… इसे लेकर झगड़ा इतना बढ़ा की तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये… गुमला के सदर थाना क्षेत्र के समसेरा गांव की यह घटना है… मनीष और प्रकाश बाहर मजदूरी करते हैं… एक दिन पहले ही गांव लौटे, दोस्ते के साथ अंबोआ मेला देखकर वापस लौट रहे थे… इनके साथ अकल सिंह नाम का दोस्त भी था… उसने आधा किलो चिकन खरीदा… बस यही आधा किलो मुर्गा दोस्तों के बीच लड़ाई की वजह बन गया…
मनीष व प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर पके और तीनों साथ खाएं… विनोद चाहता था कि सिर्फ वो और अकल सिंह मुर्गा खाएं और चिकन लेकर वो साथ चले… इस बात को लेकर बहस शुरू हुई… विवाद इतना बढ़ा की नौबत चाकू बाजी तक आ गयी… यह विवाद इतना बढ़ गया कि चारों दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए… इस घटना में दो चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हुए… जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं… पुलिस इस मामले की जांच कर ही है… जानकारी के मुताबिक मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद चारों अंबोआ से मेला देखकर लौट रहे थे… इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा… मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं… लेकिन विनोद चाहता था, कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ खाएं… विनोद और अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गएय… इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई… पुलिस ने बताया कि चारों दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे को मारने लगे… इस दौरान मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी… मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं… सभी घायल खतरे से बाहर हैं, एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी… इधर विनोद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ… सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया… मनीष और प्रकाश मजदूरी करते हैं और दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे… पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है…

