MaharajganjSUICIDE

प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत युवती की हालत गंभीर

यूपी के महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक युवती ने किसी बात को लेकर एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया... जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और पुलिसकर्मियों ने निचलौल सीएचसी ले गए... जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया...

 

यूपी के महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक युवती ने किसी बात को लेकर एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया… जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और पुलिसकर्मियों ने निचलौल सीएचसी ले गए… जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया… इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई तो वही युवती का इलाज जारी है… दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक युवती आपस में प्रेमी प्रेमिका थे… और एक ही स्कूल में युवक कक्षा 12 में पढ़ता तो युवती कक्षा 10 की छात्रा थी… दोनो में कल फोन पर बात करने को लेकर अनबन हो गई… जिसके बाद दोनों एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया… हालत गंभीर देख परिजन दोनों को सीएचसी ले गए…. जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है… सीओ निचलौल ने बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे.. लड़की ने बताया कि लड़का फोन पर बात करने के लिए कह रहा था इसी बात को लेकर बहस हो गई.. जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया… जिसमे युवक की मौत हो गई है… पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है..

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close