Breaking News
रिंकू सिंह निकुंभ का निधन, बहन ने दी जानकारी
रिंकू सिंह निकुंभ का निधन, बहन ने दी जानकारी

रिंकू सिंह निकुंभ का निधन, बहन ने दी जानकारी
कोरोना वायरस संक्रमण ने कई लोगों को हमसे छीन लिया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना के चलते निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रिंकू सिंह निकुंभ की बहन चंदा सिंह निकुंभ ने दी है।दरअसल बीते दिनों रिंकू सिंह निकुंभ कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। जिसके बाद उन्हें कुछ दिन होम आईसोलेशन में रखा गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।