होम

हिंसा के बीच मणिपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

मणिपुर में काफी समय से ही जातीय संघर्ष जारी है। वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर पहुंच गए हैं। वह आज राहत शिविरों का दौरा करेंगे। कांग्रेस के कई नेता उनके साथ होंगे।

बता दें कि राहुल गांधी के दौरे से पहले से ही कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर है। 29 और 30 जून को राहुल गाँधी मणिपुर में ही रहेंगे। हिंसा शुरू होने के बाद यह किसी कांग्रेस नेता का पहला दौरा है। राहुल गांधी इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे और राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे। कांग्रेस ने मणिपुर के इस संकट के लिए भाजपा पर आरोप लगाए हैं।

पूर्वोत्तर में कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल प्रॉब्लम की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार शांति व्यवस्था बहाल करने में फेल है। मणिपुर की समस्या पर कांग्रेस हमेशा से ही बात कर रही हैं और भाजपा पर हमलावर भी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close