राजनीती

Manipur Violence: इंफाल एयरपोर्ट के आगे रोका गया राहुल गांधी का काफिला, पुलिस बोली- रास्ते में हो सकती है हिंसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर है। मणिपुर में जातीय हिंसा काफी समय से हो रही है। वही उनके काफिले को विष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। वे चूराचांदपुर रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रास्ते में हिंसा हो सकती है, इसलिए काफिला रोका गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल का स्वागत करने लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है। राहुल को मणिपुर के राहत शिविरों का दौरा करना है और सिविल सोसाइटी के नेताओं से मुलाकात करनी है। वे 30 जून तक मणिपुर में रहेंगे।

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ओकराम इबोबी सिंह का कहना है कि राहुल गाँधी का सीनियर सिटीजन और कई नेताओं से मिलना है। बता दे मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक 131 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 419 लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। अब तक 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ​​​​​​​

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close