kanpurउत्तरप्रदेश

कानपुर : सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के बाद रात 2 बजे खुले कपाट

आज से सावन शुरू हो गया है। इस साल 19 साल बाद ऐसा शुभ संयोग बना है। भक्तों को पूरे आठ सोमवार बाबा की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिलेगा। चार जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। लखनऊ, कानपुर समेत तकरीबन सभी शहरों के शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।

कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी हैं। हरिद्वार और कछला गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मेरठ पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली हाईवे को वन-वे कर दिया है। काशी विश्वनाथ में मंगलवार को भक्तों को स्पर्श दर्शन मिल सके। हालांकि, सोमवार को स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। बता दे सावन के पहले ही दिन से VIP के दर्शन-पूजन का सिलसिला बंद हो गया है। मंदिर में शाम को 3 बजे से 5 बजे तक VIP दर्शन के लिए कहा गया है।

आनंदेश्वर मंदिर में मंगला आरती के बाद रात 2 बजे भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। मंदिर के महंत अरुण भारती ने बताया कि सावन में मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सावन में हर दिन भोर में मंगला आरती के बाद पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। पहले दिन आनंदेश्वर मंदिर में 1100 किलो लड्डू का भोग लगाया गया है। कानपुर के जागेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close