गोरखपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल

मंगलवार को पहले ट्रायल रन पर वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ पहुंची। सुबह 6:05 बजे गोरखपुर से चली तय समय से 17 मिनट पहले 10:03 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच गई। वंदे भारत एक्सप्रेस को 10:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ 296 किमी का सफर 3 घंटे 58 मिनट में पूरा हुआ।
अभी जो ट्रेन इस रूट पर चल रही है 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस वह 6 घंटे 20 मिनट का समय लेती है। स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल और किराया जारी करेगा।अभी तक के रूट के अनुसार, गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ होते हुए इसे चलाया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चली, ट्रेन बस्ती 6:58 बजे, अयोध्या 8:15 बजे पहुंची। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद लखनऊ सुबह 10:03 बजे पहुंची। इसके बाद लखनऊ से शाम 7:15 बजे चलेगी। रात 9:13 बजे अयोध्या, 10:30 बजे बस्ती, फिर रात 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा के लिए RPF के अतिरिक्त जवानों की तैनाती प्लेटफॉर्म पर की गई। वहीं रेलवे कंट्रोल रूम में एक वरिष्ठ अधिकारी को भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए तैनात किया जाएगा। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि ट्रेन लखनऊ जंक्शन से चलेगी या गोमती नगर स्टेशन से, बता दे पूर्वांचल में गोरखपुर बड़ा केंद्र भी है। पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन यह चाह रहा है कि इस रूट पर अधिक से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए।