यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना

सोमवार शाम छह बजे यमुना का जलस्तर खतरे निशान को पार लिया है। सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.40 मीटर दर्ज किया गया और चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 2.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया।
लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने यमुना नदी का निरीक्षण कर कहा कि बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। हमने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। जो लोग पानी के करीब रहते हैं उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से जानकारी मिली है कि सरकार की तरफ से अब तक लोगों को यमुना से निकालने का आदेश नहीं जारी किया गया है। यमुना के पुस्तों पर सिविल डिफेंस कर्मियों को तैनात है और आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश मिलते ही किनारे पर बसे लोगों को निकलने के लिए कह दिया जाएगा।
दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बाढ़ के बचाव के लिए जितने भी उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं उनका भी निरीक्षण किया जा चुका है। 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने व खाने का इंतजाम कर रही है।



