उत्तरप्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हिमाचल में फंसे यूपी के नागरिकों को सुरक्षित निकले

बीते 24 घंटे में दस जिलों में अधिक बरसात हुई है। प्राकृतिक आपदा से तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, औरया, बिजनौर, शामली, बहराइच, मेरठ, अलीगढ़, बरेली व बागपत जिले में भारी बरसात हुई है।

16 जिलों में सामान्य से अधिक बरसात हुई है। 20 जिलों में सामान्य से कम, 23 जिलों में बहुत कम बरसात हुई है। राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमारने बताया कि सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बदायूं में गंगा, मावी स्थल पर यमुना नदी, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सहारनपुर के 25 गांवों और 12 नगरीय मौहल्लों के 225 लोगों को 9 बाढ़ शरणालय में रखा गया है। मुजफ्फरनगर के बाढ़ से प्रभावित दो गांवों के 200 लोगों को बाढ़ शरणालय में रखा गया है।

वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के संबंध में सभी जरूरी प्रबंध करने का निर्देश दिया है। आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश में फंसे व्यक्तियों एवं उनके संबन्धियों से संपर्क स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close