Agraउत्तरप्रदेश

आगरा : निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने दिया तलाक, 6 पर FIR दर्ज़

उत्त्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने तलाक दे दिया। दहेज में कार और ज्यादा जेवर न मिलने पर उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। लड़के के परिवार वाले भी उसका साथ देते रहे और वहीं लड़की के घर वाले मिन्नते मांगते रहे, लेकिन वह नहीं माने।

ढोलीखार के मंटोला निवासी दुल्हन के भाई कामरान वारसी का कहना है कि, ‘बुधवार रात को ताजनगरी के प्रियांशु गार्डन में 2 बहनों की शादी थी। बहन गौरी का निकाह हो गया था। वह विदा हो गई और दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ के साथ तड़के 4 बजे के करीब हुआ। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश दिया गया साथ ही, दावत पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब विदाई का समय आया तो आसिफ और उसके परिवार के लोग अड़ गए।

उन्होंने कहा कि हमें नई कार और ज्यादा जेवर चाहिए। जब तक ये डिमांड पूरी नहीं होंगी, तब तक दुल्हन को नहीं ले जाऊंगा। दुल्हन के भाई कामरान ने बताया, “हमने दूल्हे और उनके परिवार के सामने हाथ जोड़े, काफी मान मनौवल की। लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। हमने अपने रिश्तेदारों से मदद मांगी। कुछ देर में कुछ रुपए इकट्‌ठा हो गए। तो कार की डिमांड पूरी कर दी गई। मगर वो ज्यादा जेवर भी मांग रहे थे, जोकि हमारे लिए बहुत मुश्किल हो गया। हमने साफ मना कर दिया कि कार दे रहे हैं तो इतना काफी है। इस पर ससुराल के लोगों ने गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। कुछ देर में वो लोग मारपीट करने लगे। हमसे मिली नगदी और जेवरात लेकर चले गए। चंद रिश्तेदारों के साथ दूल्हा आसिफ रुका हुआ था। डिमांड पूरी नहीं होने पर वह भी सुबह 6 बजे जाने लगा। हमने पूछा तो उसने सबके सामने डॉली को तीन तलाक दे दिया।

पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा आसिफ समेत लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद नाला चून पचान, नाई की मंडी में रहने वाले आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close