भारत और यूएई के बीच हुए कई समझौते, पीएम बोले- हर भारतीय आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखता है

पीएम नरेन्द्र मोदी का अबू धाबी के कसर अल वतन में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद के बीच वार्ता हुई और कई अहम समझौते भी हुआ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे अबू धाबी आकर और आपसे मिलकर खुशी हुई है। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए और आपके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। हर भारतीय आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखता है। हम अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई पहल कर रहे हैं। दोनों देशों की मुद्राओं में व्यापार समझौते पर आज का समझौता हमारे मजबूत आर्थिक सहयोग और विश्वास को दर्शाता है।
जनवरी 2024 से आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में मास्टर्स और अगले साल सितंबर से बैचलर्स कोर्स की शुरुआत करेगा। भारतीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आईआईटी दिल्ली का अबू धाबी परिसर आपसी समृद्धि और वैश्विक भलाई के लिए ज्ञान की शक्ति का लाभ उठाने का खाका तैयार करेगा।




