bollywoodentertainment

शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत अंदाज दिखा बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में

शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत अंदाज दिखा बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में

शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत अंदाज दिखा बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपने अभिनय और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अक्सर वह अपने स्टाइलिश अंदाज से भी फैन्स का दिल जीत लेती हैं। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन लुक शिल्पा शेट्टी हर आउटफिट को बहुत ही अच्छे से कैरी करती हैं।बाबा सिद्दीकी की पार्टी को अटेंड करने पहुंची शिल्पा शेट्टी पिंक रंग के सूट और शरारा में नजर आईं। शिल्पा शेट्टी ने इफ्तार पार्टी में डार्क गुलाबी रंग का स्लीवलेस सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग रंग का शरारा पहना। अपने लुक के साथ शिल्पा शेट्टी ने सेम रंग का दुपट्टा चुना।

शिल्पा शेट्टी का इफ्तार पार्टी लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। देसी अंदाज में नजर आईं शिल्पा शेट्टी की तारीफ करते हुए फैन्स नहीं थक रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की इस ग्लैमरस तस्वीर को फैशन डिजाइनर सुकृति ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट में’ बतौर जज नजर आ रही थीं। हंगामा 2 से बड़े परदे पर अपनी वापसी कर चुकीं शिल्पा शेट्टी अब फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी, यह फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close