delhiराजनीती

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मणिपुर पर विपक्ष का कोहराम, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

गुरूवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और हंगामे के बीच चार मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

राज्यसभा में 19 मिनट तक हंगामा होता रहा। फिर सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में मणिपुर पर चर्चा करने की बात कही। लेकिन विपक्ष ने बात सुने बिना हंगामा जारी रखा। कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

लोकसभा में कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सासंद संजय सिंह और RJD नेता मनोज कुमार झा सहित कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी। बता दे गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close