Madhya Pradesh

MP में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला – देश में ऐसी सरकार जो पूरे देश की संपत्ति एक-दो बड़े लोगों को बेच रही है

ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए। जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी और सिंधिया पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं पीएम मोदी, सीएम शिवराज के बारे में 10-10 मिनट बोली सकती हूं। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में भी 10 मिनट बोल सकती हूं, कि किस तरह उन्होंने राजनीति की दिशा बदल दी। लेकिन मैं ध्यान भटकाने नहीं आई हूं, मैं तो मु्द्दों पर बोलने आई हूं। आज आपके देश में ऐसी सरकार हैं जो पूरे देश की संपत्ति एक-दो बड़े लोगों को बेच रही है। पहले लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। सेना की भर्ती का क्या हुआ ? जब से देश में अग्निवीर की स्कीम आई है, ग्वालियर-चंबल की स्थिति क्या हो गई है। आज नौजवान सीमा पर तैनात हो रहे हैं। लेकिन चार साल के लिए इतनी मेहनत क्यों करें यह सोचकर लौट रहे हैं। इन स्थितियों को बदलना है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मध्य प्रदेश की पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी पर भी निशाना साधा। शर्म की बात है कि तीन साल में मात्र तीन सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पिछले 18 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार हैं, लेकिन इतने सालों में इन्होंने मध्य प्रदेश को क्या दिया है, क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं, यह देखते रहिए। घोटालों की इतनी लंबी लिस्ट हैं।

इन्होंने तो घोटाले में भगवान महाकाल की मूर्ति भी नहीं छोड़ी है। मणिपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आज मणिपुर में भयावह अत्याचार हो रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 दिनों तक मणिपुर की घटना पर कोई बयान नहीं देते हैं। भयावह वीडियो सामने आने के बाद तो वह मजबूरी में बोले लेकिन उसमें भी राजनीति की। उन्होंने अपने सम्बोधन में उन राज्यों का नाम लिया जहां विपक्षी पार्टियों की सरकारें हैं।

 

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close