गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड, मुख्यमंत्री की जमकर की तारीफ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश पहुंचे। अमित शाह ने राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर प्रदेश की शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की।
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचा दिया है। शिवराज सिंह चौहान मेहनती मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम करते हैं। उन्होंने प्रदेश विकास की रेस आगे लाकर खड़ा किया है। मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस का शासन था, तब कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य का दर्जा दिया था।
आगे उन्होंने कहा कि एक समय कहा गया- मध्य प्रदेश की हालत सुधर नहीं सकती। लेकिन 2003 में बंटाढार की सरकार को हटाकर एक ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश की जनता ने लिया, फिर उमा भारती, बाबूलाल गौर इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने इसको विकसित राज्य बनाया। जो लोग हम से अपना हिसाब मांग रहे हैं, वह पहले 53 साल का हिसाब रखें।
आगे अमित शाह ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाने आया हूं आने वाला अमृत काल का समय सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए हम काम करेंगे। जो कभी बंटाढार माना जाता था आज वो बुलंदियों पर खड़ा है। 20 साल में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था हर जगह परिवर्तन हुआ है। 10 साल इनमें डबल इंजन की सरकार दिया। मोदी जी ने मध्य प्रदेश को मन भर के दिया है। आपने भी झोली भर कर प्यार लुटाया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं, लोकसभा में बस एक सीट की कमी है। 2024 में वो भी पूरी होगी।