उत्तरप्रदेश

मंत्री का शिवलिंग पर हाथ धोने का वीडियो वायरल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने BJP पर साधा निशाना

योगी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का शिवलिंग पर हाथ धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह। जिसके बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। वही सपा के प्रदेश महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हिंदू धर्म में कोई आस्था नहीं है। वह सिर्फ धर्म की मार्केटिंग कर रही है। भगवान राम की भी मार्केटिंग कर रही है। भगवान राम कोई नए नहीं हैं। भाजपा अभी हाल ही में सत्ता में आई है। हजारों साल से राम के प्रति लोगों का लगाव है और भावना जुड़ी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी श्रीराम के माध्यम से राम की मार्केटिंग कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसीलिए मर्यादा, आस्था व भगवान भी इनके लिए मान्य नहीं रखते। शिवलिंग पर हाथ धोने का कृत्य है भी घटिया कृत्य है।

बता दे स्वामी प्रसाद मौर्य जिला कारागार में निरुद्ध सपा नेता मनीष यादव पतरे से मुलाकात करने आए थे। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बाते कही और बीजेपी पर निशाना भी साधा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close