Kannauj

2 हजार ररुपये में एक जासूस ने आईएसआई को बेची सेना की जानकारी, मामले की जांच में जुटी UP एटीएस  

प्रीति और हरलीन कौर को जानकारी देकर ऐंठता था रुपये

कासगंज। उत्तर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वायड ने भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यूपी के कासगंज के पटियाली से हुई है। आरोपी का नाम शैलेश कुमार उर्फ शैलैन्द्र सिंह चौहान है। सूत्रों के मुताबिक, शैलेश ने वाट्सऐप और फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यूपी एटीएस के अफसर उससे पूछताछ में जुटे हुए हैं।

आरोपी शैलेश ने लगभग आठ महीने भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में एक अस्थाई श्रमिक के रूप में काम किया है जिसके कारण उसके पास सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। वह वर्तमान में सेना के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है फिर भी उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को सेना में कार्यरत बताया है

वीडियो और फोटो के बदले लेता था पैसे

यूपीएटीएस ने बताया कि शैलेश सबसे पहले हरलीन कौर नाम की फेसबुक आईडी के संपर्क में आया। इसके बाद एक अन्य आईएसआई हैंडलर प्रीति से बातें करने लगा। सेना की फोटो और वीडियो के बदले उसे अप्रैल में फोन पे पर 2000 रुपये भी प्राप्त हुए। इसके बाद कई बार वह सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई हैंडलर प्रीति और हरलीन कौर को देता रहा और उसे रुपये प्राप्त होते रहे।
आईएसआई इन जानकारियों का प्रयोग भारत के खिलाफ, भारत के लोकतंत्र को प्रभावित करने और देश को अस्थिर करने के लिए करता है।

शैलेश ने ISI हैंडलर को भेजी सेना की जानकारी

शैलेश ISI हैंडलर प्रीति से वाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क में था। प्रीति को भी शैलेश ने अपना परिचय सेना के जवान के रूप में ही दिया था। शुरू में शैलेश और प्रीति के बीच में अंतरंग बातें हुईं। बाद में प्रीति ने शैलेश को बताया कि वह ISI के लिए काम करती है और यदि शैलेश सहयोग करेगा तो वह इसके बदले शैलेश को अच्छी रकम देगी। शैलेश ने प्रीति नाम की हैंडलर को सेना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लोकेशन और सेना की गाड़ियों के मूवमेंट के फोटो भेजे।

यूपी एटीएस की पूछताछ जारी

जो फोटो शैलेश ने प्रीति को भेजे थे, वहीं फोटो Harleen Kaur नाम की हैंडलर को भी भेजे। इसके एवज मे शैलेश को फोन पे पर अप्रैल में दो हजार रुपये आए। इसके बाद प्रीति को कई बार सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजीं, जिसके बदले इसे हर बार पैसे प्राप्त हुए। ऐसा पता चला है कि हरलीन कौर और प्रीति ISI के हैंडलर हैं। पुलिस शैलेश से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close