Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, सामने…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, सामने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है। इससे पहले गुरूवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था। अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया।

 

इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को गुरूवार को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। धनखड़ ने कुमार और मिश्रा से कहा, ”मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको (यात्रा के) समय के बारे में बताऊंगा…मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं।”

 

धनखड़ ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह ऐसे युग में हैं जहां सदियों बाद यह काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान के आवश्यक मूल्य भगवान राम से लिए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों से संबंधित खंड में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण किया है। यह राम राज्य में इन अधिकारों के अर्थ का संकेत देता है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close