Breaking Newskanpurउत्तरप्रदेश
अभी और गिरेगा पारा, दिल्लीवासी हो जाइए तैयार; आज सीजन के सबसे निचले स्तर पर होगा न्यूनतम तापमान…
अभी और गिरेगा पारा, दिल्लीवासी हो जाइए तैयार; आज सीजन के सबसे निचले स्तर पर होगा न्यूनतम तापमान...

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण देश की राजधानी दिल्ली कांप रही है। आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार की सुबह जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही। वहीं, आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।