Breaking NewskanpurKanpur NagarSpecialउत्तरप्रदेश
73 साल बाद इस बार मकर संक्रांति 15 को, सुबह 7:15 से शाम 5:46 बजे तक पुण्यकाल, इस प्रकार करें पूजा…
73 साल बाद इस बार मकर संक्रांति 15 को, सुबह 7:15 से शाम 5:46 बजे तक पुण्यकाल, इस प्रकार करें पूजा...
मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार 73 साल बाद ऐसा मौका आया है जब यह पर्व 15 को मनाया जाएगा। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंस के संस्थापक पं. केए दुबे पद्मेश के अनुसार सूर्य 73वें वर्ष में एक अंश की वृद्धि करता है। इस कारण एक दिन का अंतर बढ़ा है।
सूर्य रात 2:48 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। पिछले साल 14 और 15 दोनों ही दिन यह पर्व मनाया गया था, लेकिन मकर संक्रांति 14 जनवरी को थी। वैदिक ज्योतिष शोध परिषद के अध्यक्ष डॉ. आदित्य पांडेय के अनुसार हर 72 साल बाद तारीख एक दिन बढ़ जाती है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से शाम 5:46 तक है। इस दौरान पूजन और दान करना सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से लाभप्रद है।



