Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीती

चित्रकूट आई कौशाम्बी पहुंची रामचरण पादुका यात्रा का हुआ भव्य स्वागत…

चित्रकूट आई कौशाम्बी पहुंची रामचरण पादुका यात्रा का हुआ भव्य स्वागत...

संवाददाता  कौशाम्बी। त्रेता युग में भगवान श्री राम माता सीता और अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ कौशाम्बी की धरती से होते हुए ही चित्रकूट पहुंचे थे। अब जब अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो गया है और 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए चित्रकूट के भरतकूप से श्री राम चरण पादुका को लेकर भक्त अयोध्या जा रहे हैं।चित्रकूट के भरतकूप से यह यात्रा 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन निकाली और दूसरे दिन कौशाम्बी पहुंची। यमुना नदी के पार करते ही यात्रा जब महेवाघाट पहुंची तो वहा पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री राम चरण पादुका यात्रा ओसा के कांशीराम अतिथि गृह पहुंची। यहां पर यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

जिले के तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे स्वागत में शामिल रहे।इस दौरान श्री राम की जय घोष से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। यात्रा में शामिल सत्या नन्द मौर्या ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित तमाम कथाओं का वर्णन भी किया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close