योगी बोले- 500 साल बाद रामलला विराजे, मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प…
योगी बोले- 500 साल बाद रामलला विराजे, मंदिर वहीं बना, जहां संकल्प...

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।
योगी आदित्यनाथ के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा किइस अवसर को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौट कर आया है। संपूर्ण विश्व को त्रासदी से राहत देने वाला नया भारत खड़ा होकर रहेगा, इसका भरोसा आज इस समारोह से आया है। पूरे देश में यही वातावरण है।
योगी ने कहा कि भारत का हर मार्ग रामजन्मभूमि की ओर आ रहा है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद रामलला विराजे हैं। मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई… मन भावुक है… निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे… आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है… हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।
भावों को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं: योगी
योगी ने रामलला भगवान की जय बोलने के साथ भारत माता की जय और जैजै सीतारम से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मन भावुक है। भावविभोर है। खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई।
गोविन्ददेव गिरी ने खुलवाया प्रधानमंत्री का व्रत
रामजी का चरणामृत पिलाकर रामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने प्रधानमंत्री का व्रत खुलवाया।
सीएम योगी ने मोहन भागवत को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।