Breaking Newsराजनीती

आज से शुरू JMM की न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर उपवास

आज से शुरू JMM की न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर उपवास

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की रिमांड (Remand) अवधि आज खत्म हो रही है। ईडी (ED) द्वारा हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस बात पर अभी भी संशय है कि उन्हें रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा जाएगा या कैंप जेल के रूप में अधिसूचित आईएएस क्लब में रखा जाएगा। राज्य पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री को ठहराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, झामुमो ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।

राजधानी में झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक आज से मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में चलेगा। धुमकुड़िया में हेमंत सोरेन के समर्थन में प्रार्थना सभा का आयोजन भी होगा। राज्य के सभी जिलों में झामुमो की न्याय यात्रा निकाली जाएगी। महात्मा गांधी, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित महापुरुषों की प्रतिमा के पास जिला वार उपवास का कार्यक्रम तय किया गया है। 20 फरवरी तक सभी जिलों में यह यात्रा आरंभ होगी।

PunjabKesari

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि न्याय यात्रा के दौरान आम लोगों को भाजपा के षड़यंत्र से वाकिफ कराया जाएगा। विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने षड्यंत्र रच कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया। इसी के तहत हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी कराई गई। न्याय यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन के विरुद्ध की गई साजिश के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close