” दीवान की कार्यप्रणाली पर एसपी सख्त , किया निलंबन की कार्रवाई “
" दीवान की कार्यप्रणाली पर एसपी सख्त , किया निलंबन की कार्रवाई "

बलिया के मनियर थाना पर कार्यरत दीवान की कार्यप्रणाली पर एसपी सख्त रवैया अख्तियार किये हैं। गलत आचरण की शिकायत पर एस पी देवेन्द्र नाथ ने सीधा तौर पर निलंबित कर दिया है। दरअसल मनियर थाने पर तैनात एक दिवान को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसका वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है। बताया जाता है कि मामला मंगलवार के रात की है। वहीं सूचना पर बुधवार को एस पी थाने में पहुंचे गए थे। गांव वालों के अनुसार थाना में कार्यरत दीवान साहब लगभग एक हफ्ता से गांव में एक महिला के घर आ रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीण नजर रखने लगे। जिस अंदाज में ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे थे। वही अंदाज सही हुआ। थाना के दीवान एक महिला के साथ छत पर अंधेरा में पकड़ा गया। और गांव वालों ने चल चित्र मोबाइल से बना लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। मनियर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा उक्त दीवान को साथ में ले जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। तत्पश्चात एक उप निरीक्षक ने दीवान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब आक्रोशित लोग शांत हुए। । थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने त्वरित कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ को जानकारी दी।बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निलंबन की कार्रवाई हुई है।