Breaking Newspunjabराजनीती

आज: CM मान ने जालंधर वासियों को दी सौगात…

आज: CM मान ने जालंधर वासियों को दी सौगात...

 पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों की सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस को हाईटेक करने की दिशा में ऐलान करते हुए पुलिस को 410 नई हाईटेक गाड़ियां सौंपी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, यह तभी संभव होगा जब पुलिस हाईटेक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पुलिस को हाईटेक करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हम शून्य से ऊपर की ओर जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस का अपडेट रहना बहुत जरूरी है। पुलिस वाहनों, हथियारों, टेक्नॉलिजी अपडेट होनी जरूरी है। पंजाब पुलिस की वजह से ही राज्य की कानून व्यवस्था कायम है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: Navjot sidhu होंगे AAP में शामिल? चर्चाओं के बीच CM मान का आया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर गर्व है। पुलिस कर्मियों पर काम का बोझ कम करने के लिए सरकार ने एस.एस.एफ. (सड़क सुरक्षा फोर्स) का गठन किया गया है। एस.एस.एफ. को सभी अस्पतालों से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.एस.एफ. के 1 फरवरी के गठन के बाद 15 फरवरी तक की रिपोर्ट आ गई है। पहले पंजाब में हर दिन 17 मौतें होती थीं, लेकिन अब 15 दिनों में 13 मौतें हुई हैं। 15 दिवसीय रिपोर्ट के अनुसार एस.एस.एफ. ने 124 लोगों का मौके पर ही इलाज करवा उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 204 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इसके चलते 15 दिनों में पंजाब की सड़कों पर सिर्फ 13 मौतें हुईं, इससे पहले एक दिन में 17 मौतें होती थीं। प्रत्येक माह एस.एस.एफ. के कार्य की रिपोर्ट जारी की जायेगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close