लुटेरी दुल्हन का ऐसा मामला सामने आया जिसने आलाअधिकारियों को हिला कर रख दिया
कानपुर कमिश्नरेट में आज लुटेरी दुल्हन का ऐसा मामला सामने आया जिसने आलाअधिकारियों को हिला कर रख दिया। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा पर आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधिकारियों से उत्पीड़न कर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए हाई प्रोफाइल ड्रामा किया।

कानपुर; कानपुर कमिश्नरेट में आज लुटेरी दुल्हन का ऐसा मामला सामने आया जिसने आलाअधिकारियों को हिला कर रख दिया। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा पर आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधिकारियों से उत्पीड़न कर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए हाई प्रोफाइल ड्रामा किया। रोते देख मीडिया ने महिला का पक्ष जाना। तभी पीड़ित दरोगा ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा। ताजुब की बात यह है कि दरोगा और महिला पति पत्नी है। पूरा मामला लुट का है और आरोप लगाने वाली महिला ने कई सरकारी कर्मचारियों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर लाखों रुपए की ठगी भी करी है। इस मामले में स्टाफ ऑफिसर अमिता सिंह को जांच सौंपी गई है। वहीं अमिता सिंह ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला पहले से शादीशुदा है। दरोगा उनके साथ नहीं रहना चाहता। वही दरोगा ने पहले से शादीशुदा होने के साथ सरकारी कर्मचारियों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर लाखों की ठगी करने की बात कही है। पूरे प्रकरण में टीम बना कर जांच की जा रही है।