गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में आपसी रंजिश गोली मारकर हत्या
गोली मारने के बाद घर में लगाई आग, एक दिन पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस ने करा दिया था समझौता दो पक्षों के बीच कई दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।

गोरखपुर; गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में आपसी रंजिश गोली मारकर हत्या: गोली मारने के बाद घर में लगाई आग, एक दिन पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस ने करा दिया था समझौता
दो पक्षों के बीच कई दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपने लाइसेंसी असलहे से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।
जिसमें रामधनी निषाद (55) की गोली लगने से मौत हो गई। इस फायरिंग में मृतक की पत्नी हेमलता को भी गोली का छर्रा लगा है। जबकि, बेटा सुमन भी घायल है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला यही नहीं थमा।
गोली मारने के बाद हमलावरों ने मृतक के घर में तोड़फोड़ किए और घर के बाहर छप्पर और अन्य सामान में आग लगा दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बता दे कि एक दिन पहले भी हुआ था विवाद
दरअसल, गीडा इलाके के अमटौरा गांव के रहन पटेश्वरी सिंह और रामधनी निषाद में किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों के मुताबिक, सोमवार को मृतक के परिवार में कोई कार्यक्रम था। इस दौरान साइकिल खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। इस विवाद में रामधनी ने पटेश्वरी सिंह की पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया था। जिसमें महिला घायल हुई थीं।
पुलिस ने करा दिया था समझौता
ग्रामीणों का कहना है कि मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। लेकिन, आरोप है कि मंगलवार की दोपहर भी दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पटेश्वरी सिंह के बेटे टिकलू सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रामधनी निषाद को गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे का आरोप-हमलावरों से मिली है पुलिस
घटना के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कल विवाद के बाद जब फोन किया गया तो एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची थी, फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई की गई होती तो आज मेरे पिता की हत्या नहीं होती। बेटे का आरोप है कि गीडा पुलिस हमलावरों से मिली हुई है। सभी वीडियो मौजूद हैं, जो सामने लाया जाएगा। पुलिस वाले बोल रहे हैं, वीडियो मत बनाओ।