Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष का धूमधाम से हुआ स्वागत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत जाजमऊ पुल पर पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से किया गया। प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते हुए क्षत्रिय समाज का गौरव बताया।

लखनऊ; अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत जाजमऊ पुल पर पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से किया गया। प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते हुए क्षत्रिय समाज का गौरव बताया। एडवोकेट पंकज राजावत के साथ पहुंचे सैकड़ो पदाधिकारियो ने जय मां भवानी जय राजपूताना के जोरदार नारे लगाकर जोश भरने का कार्य किया। कानपुर जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह सेंगर ने नद नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया को तलवार भेंटकर पगड़ी पहनाई वही लखनऊ से साथ चल रहे प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत ने कहा कि अब प्रदेश का माहौल बदलने वाला है क्योंकि प्रदेश की कमान अब क्षत्रिय समाज के कुल भूषण मनोज भदौरिया जी को मिली है। सैकड़ों पदाधिकारियों के बीच नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सर्व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेगी। तथा महिलाओं की भागीदारी और संगठन में बढ़ाई जाएगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा निर्बल निर्धन असहाय वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी। तथा संगठन में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार को लेकर मनोज भदौरिया ने बताया कि वह केंद्र सरकार वह प्रधानमंत्री से इस मामले में शक्त से शक्त कार्रवाई करने की बात कही प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा कर काफिले का स्वागत किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close