Breaking News

17 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटने से युवती की मौत

इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। घटना जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनैरा पंचायत के कोल मंझौली गांव की हैं। जहां एक दलित नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि हम दलित समुदाय से आते हैं।

औरंगाबाद; जिले के नबीनगर प्रखण्ड के सोनौरा पंचायत में एक 17 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत हुई है। इस युवती के साथ किसी और ने नहीं बल्कि गांव के ही लड़के द्वारा किया है। बताते चलें कि सोमवार की देर शाम लड़की घर में अकेली थी। परिजन कृषि कार्य को लेकर खेत पर गए थे। इसी दौरान लड़के घर में घुसे। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर आज पीड़ित परिजनों ने शहर के रमेश चौक पर जमकर बवाल किया गया। शव को सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। घटना जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनैरा पंचायत के कोल मंझौली गांव की हैं। जहां एक दलित नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि हम दलित समुदाय से आते हैं। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप गांव के ही कुछ युवकों पर लगाया है। उनका कहना है कि हमलोग सोमवार को कृषि कार्य को लेकर खेत पर गए थे, इसी दौरान शाम को गांव के ही लड़कों ने उनकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर में अकेली देखकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

घटना को लेकर सोनैरा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पुटूस मेहता ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि घटना में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय संरक्षण दे रही है। पुलिस की मानसा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना नहीं बल्कि आरोपी को संरक्षण देना है।
आरोपियों से पैसों की लेनदेन कर नाबालिग लड़की को सामान्य मौत बता कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से घटना में एसआईटी टीम गठित करने की मांग की हैं और थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कारण पासवान ने बताया कि यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाला है। सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, ताकि इस तरह की घटनायें फिर से ना हों। परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार : इधर मृतका के परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, भाई ने कहा कि हमारी बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संदर्भ में मृतका के भाई के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें बताया कि सोमवार को बहन की पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close