कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल, दादा नगर में शिक्षा से संवारे जा रहे बच्चे
कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल, दादा नगर, कानपुर विगत 23 वर्षों से श्रमिकों और कामगारों के लगभग 350 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। और अभी तक 25000 छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जा चुकी है।

कानपुर ; कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल, दादा नगर, कानपुर विगत 23 वर्षों से श्रमिकों और कामगारों के लगभग 350 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। और अभी तक 25000 छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जा चुकी है। विद्यालय द्वारा छात्रों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर और अंडरगारमेंट्स उपलब्ध कराए जाते हैं। विद्यालय के चेयरमैन विजय कपूर का हमेशा यह प्रयास रहता है कि इन बच्चों को केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योग और व्यवसाय की व्यावहारिक शिक्षा भी दी जाए।
इसी कड़ी में आज भारत ऐ टू जेड की टीम आ पहुंची शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल, दादा नगर में और वहां पर जा कर सीधे बच्चो से और वहां की अध्यापिका से बात की गयी और कुछ सवाल भी पूछे गए। .. जरा आप भी देखिये छात्र और छात्राओं ने कैसे बेबाक तरीके से सवालों के जवाब दिए
इसके बाद हमारी टीम सीधे दादानगर कोपेस्टेट के चेयरमैन और विद्यालय के संस्थापक विजय कपूर के कार्यालय पहुंची और उनसे मुलाकात की और उनके कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल से जुड़े उद्देश्यों के बारे में जाना जरा आप भी सुनिए क्या कुछ कह रहे हैं विजय कपूर



