Breaking News

मोती झील में ऑटो फेयर 2024 का हुआ भव्य शुभारंभ

विजय कपूर ने कहा, आयोजक अभिनव शर्मा पिछली तीन पीढ़ियों से ऑटो फेयर लगाते आ रहे हैं। इस फेयर में भारत भर की कम्पनियां भाग लेती हैं

कानपुर; विधान सभा अध्यक्ष सतीश नहाना ने दीप प्रज्वलित कर के किया auto fair 2024 का उद्घाटन। इस मौके पर दादा नगर इंडस्ट्रियल स्टेट के चेयरमैन मशहूर उधोगपति मलिक विजय कपूर भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने तमाम विचार साझा किए। महाना जी ने कानपुर को प्रगति के पथ पर बताया। उन्होंने कहा, कानपुर में उधोग फल फूल रहा है। साथ ही साथ सतीश महाना प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टॉल पर गए। और उनकी सराहना की।विधान सभा अध्यक्ष को अपने बीच पाकर स्टॉल के प्रतिनिधि भाव विभोर हो गए।

विजय कपूर ने कहा, आयोजक अभिनव शर्मा पिछली तीन पीढ़ियों से ऑटो फेयर लगाते आ रहे हैं। इस फेयर में भारत भर की कम्पनियां भाग लेती हैं।

वहीं ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा, कानपुर में 20 से ज़्यादा ऑटो की लीडिंग कंपनियां काम कर रही हैं। विकास ने महाना जी से आग्रह किया। कि जिस तरह से ई रिक्शा की तादाद बढ़ रही है। इसके लिए बोर्ड बनाना चाहिए। विकास ने ये भी कहा, प्रदेश में लगभग 2 करोड़ लोगों की जीविका का साधन वर्तमान समय में ई रिक्शा ही है। ऑटो फेयर 2024 में 100 से ज़्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं।

ऑटो से जुड़े तमाम प्रोडक्ट आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
इस मौके पर आयोजक अभिनव शर्मा,स्वागत कमेटी के चेयरमैन विजय अजमानी, संचालक डॉक्टर राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस मौके पर एमएसएमई के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

आज शाम 7 बजे सांसद रमेश अवस्थी ऑटो फेयर 2024 का समापन करेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close